• Home
  • मुख्य समाचार
  • विक्रमशिला सेतु संकट पर सरकार का बड़ा एक्शन: युद्धस्तर पर मरम्मत, जल्द बनेगा बेली ब्रिज
Image

विक्रमशिला सेतु संकट पर सरकार का बड़ा एक्शन: युद्धस्तर पर मरम्मत, जल्द बनेगा बेली ब्रिज

पटना, 07 मई (पटना डेस्क) । विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से को लेकर बढ़ती चिंता के बीच बिहार सरकार ने अब बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग में हुई हाई लेवल समीक्षा बैठक में सेतु की मरम्मत, यातायात बहाली और लोगों को जल्द राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया कि किसी भी हालत में काम में देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में तय किया गया कि बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की मदद से जल्द बेली ब्रिज तैयार किया जाएगा।

इसका मकसद यह है कि विक्रमशिला सेतु पर जल्द से जल्द यातायात शुरू कराया जा सके और भागलपुर समेत आसपास के जिलों के लोगों को भारी परेशानी से राहत मिल सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार विशेषज्ञों की टीम के साथ मिलकर युद्धस्तर पर काम शुरू किया जा रहा है। सरकार सिर्फ अस्थायी समाधान तक सीमित नहीं रहना चाहती। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि लंबे समय के समाधान के लिए ट्रस ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया भी तुरंत शुरू की जाएगी। विभाग ने दो महीने के भीतर दो लेन वाले ट्रस ब्रिज को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसमें पैदल यात्रियों के लिए अलग सुरक्षित रास्ता भी बनाया जाएगा ताकि आम लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो। इधर, सेतु की मौजूदा स्थिति और उसकी मजबूती की जांच के लिए आईआईटी पटना की विशेषज्ञ टीम पूरे पुल का सेफ्टी ऑडिट कर रही है।

माना जा रहा है कि तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुल की स्थायी मरम्मत, मजबूतीकरण और भविष्य की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। बैठक में सचिव ने मुख्य अभियंता और तकनीकी टीमों को मौके पर लगातार कैंप करने और हर स्तर पर निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विक्रमशिला सेतु भागलपुर और आसपास के कई जिलों की लाइफलाइन है, इसलिए लोगों की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सेतु पर तेजी से शुरू हुई गतिविधियों के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यातायात सामान्य होगा और लंबे समय से बनी परेशानी खत्म हो सकेगी।

Releated Posts

अररिया में प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले- रजनीश रंजन जीते तो सीमांचल के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे निजी नौकरी

पटना, 19 अक्टूबर (पटना डेस्क) कोसी स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं के साथ आयोजित बैठक में जन सुराज के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top