• Home
  • मुख्य समाचार
  • गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन: सम्राट कैबिनेट विस्तार में 32 मंत्री लेंगे शपथ, पीएम मोदी की मौजूदगी से बढ़ी सियासी गर्मी
Image

गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन: सम्राट कैबिनेट विस्तार में 32 मंत्री लेंगे शपथ, पीएम मोदी की मौजूदगी से बढ़ी सियासी गर्मी

पटना, 07 मई (अविनाश कुमार) पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह को लेकर राजधानी पूरी तरह सियासी रंग में रंग गई है। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने माहौल को और गर्म कर दिया है। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार भी पहुंचे।

शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, एनडीए सरकार के इस बड़े विस्तार में भाजपा और जदयू को बराबर प्रतिनिधित्व दिया गया है। दोनों दलों के 16-16 विधायक मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके अलावा एलजेपी (रामविलास) और हम (HAM) कोटे से भी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। कुल 32 विधायकों को आज मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

सुबह से ही संभावित मंत्रियों के पास फोन कॉल आने शुरू हो गए थे, जिसके बाद राजधानी पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक समारोह स्थल पर पहुंच रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी चुनावों और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे बिहार की सत्ता में एनडीए की नई रणनीति और शक्ति संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

Releated Posts

26 अक्टूबर के बाद अटक सकती है जमीन की लड़ाई, गंगा पुल और डुमरांव बाईपास के रैयतों को अंतिम मौका

बक्सर, 24 अक्टूबर (विक्रांत) गंगा नदी पर बनने वाले अतिरिक्त तीन लेन के पुल और एनएच-120 के डुमरांव…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 24, 2026

रिलायंस से फ्लिपकार्ट तक खाद्य सुरक्षा की खुली पोल: कहीं खुले में सामान तो कहीं बैच नंबर में गड़बड़ी, लाखों का माल कार्रवाई की जद में

पटना, 23 अक्टूबर (अविनाश कुमार) खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

गांव में ही सजेगा बाजार: 350 दुकानों से चमकेगा ग्रामीण कारोबार, जीविका दीदियों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

पटना, 23 अक्टूबर (पटना डेस्क) लखीसराय जिले में ग्रामीण महिलाओं को अब अपने उत्पादों की बिक्री के लिए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

SIR के खिलाफ समस्तीपुर में किसानों का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

समस्तीपुर, 23 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को समस्तीपुर शहर में विशेष…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top