• Home
  • मुख्य समाचार
  • गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन: सम्राट कैबिनेट विस्तार में 32 मंत्री लेंगे शपथ, पीएम मोदी की मौजूदगी से बढ़ी सियासी गर्मी
Image

गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन: सम्राट कैबिनेट विस्तार में 32 मंत्री लेंगे शपथ, पीएम मोदी की मौजूदगी से बढ़ी सियासी गर्मी

पटना, 07 मई (अविनाश कुमार) पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह को लेकर राजधानी पूरी तरह सियासी रंग में रंग गई है। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने माहौल को और गर्म कर दिया है। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार भी पहुंचे।

शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, एनडीए सरकार के इस बड़े विस्तार में भाजपा और जदयू को बराबर प्रतिनिधित्व दिया गया है। दोनों दलों के 16-16 विधायक मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके अलावा एलजेपी (रामविलास) और हम (HAM) कोटे से भी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। कुल 32 विधायकों को आज मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

सुबह से ही संभावित मंत्रियों के पास फोन कॉल आने शुरू हो गए थे, जिसके बाद राजधानी पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक समारोह स्थल पर पहुंच रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी चुनावों और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे बिहार की सत्ता में एनडीए की नई रणनीति और शक्ति संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top