• Home
  • मुख्य समाचार
  • 48 घंटे का अल्टीमेटम: समस्तीपुर में स्कूलों से मांगा गया डेटा, रोजगार और महिला अधिकार पर बड़ा कदम
Image

48 घंटे का अल्टीमेटम: समस्तीपुर में स्कूलों से मांगा गया डेटा, रोजगार और महिला अधिकार पर बड़ा कदम

समस्तीपुर, 28 अप्रैल (डॉ. ए. के. सिंह) बिहार सरकार की ‘सात निश्चय योजना’ के तहत अब शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। रोजगार सृजन और महिलाओं के अधिकार को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), समस्तीपुर ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को सख्त निर्देश जारी करते हुए गैर-शैक्षणिक कर्मियों का विस्तृत डेटा मांगा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार यह पहल ‘आरक्षित रोजगार, महिलाओं का अधिकार’ अभियान के तहत की जा रही है।

इसके अंतर्गत जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत लिपिक (क्लर्क) और परिचारी (अटेंडेंट) की पूरी जानकारी मांगी गई है, ताकि विद्यालयवार सटीक आंकड़े जुटाए जा सकें। जिला कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्धारित प्रपत्र-1 में जानकारी भरकर दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से जमा करें। यह रिपोर्ट सीधे राज्य स्तर पर भेजी जानी है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि 48 घंटे के भीतर डेटा उपलब्ध नहीं कराने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। इस सख्ती के बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है और स्कूल प्रशासन तेजी से आंकड़े जुटाने में लग गया है। इस कदम को लेकर संकेत मिल रहे हैं कि सरकार माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों की पहचान और नए पद सृजन की दिशा में बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि महिलाओं की भागीदारी को भी नई मजबूती मिलेगी।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top