• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खाड़ी में फिर जंग की आहट: अमेरिका ने किया तीन-तीन विमानवाहक पोत तैनात
Image

खाड़ी में फिर जंग की आहट: अमेरिका ने किया तीन-तीन विमानवाहक पोत तैनात

नई दिल्ली 24 अप्रैल (अशोक “अश्क”) पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत का बड़ा प्रदर्शन करते हुए खाड़ी क्षेत्र में मौजूदगी और मजबूत कर दी है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, ‘यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश’ विमानवाहक पोत अब पश्चिम एशिया के रणनीतिक क्षेत्र में पहुंच चुका है। इस तैनाती के साथ ही इलाके में अमेरिकी नौसेना की शक्ति अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है, जिससे संभावित टकराव की आशंकाएं भी गहरा गई है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 23 अप्रैल को यह युद्धपोत हिंद महासागर में उनके जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में सक्रिय था। जारी तस्वीरों में विमानवाहक पोत के डेक पर बड़ी संख्या में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान तैनात नजर आए, जो किसी भी समय कार्रवाई के लिए तैयार दिख रहे हैं।खाड़ी क्षेत्र में पहले से ही ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ अरब सागर में और ‘यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड’ रेड सी इलाके में तैनात हैं।

ऐसे में तीन विमानवाहक पोतों की एक साथ मौजूदगी अमेरिकी नौसेना की आक्रामक रणनीति का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है। सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह तैनाती हवाई हमलों, समुद्री निगरानी और नाकेबंदी की क्षमता को कई गुना बढ़ा देती है। बताया जा रहा है कि ‘यूएसएस बुश’ ने अफ्रीका के दक्षिणी छोर केप ऑफ गुड होप के रास्ते लंबा सफर तय किया, ताकि रेड सी और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से बचा जा सके, जहां हूती विद्रोहियों की ओर से खतरा बना हुआ है। यह रणनीतिक फैसला अमेरिकी नौसेना की सतर्कता और जोखिम प्रबंधन को दर्शाता है।

इस बीच ईरान के साथ बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बनी हुई है। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह तैनाती क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए की गई है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी सैन्य मौजूदगी से हालात और भड़क सकते हैं। पश्चिम एशिया में पहले से ही अस्थिर माहौल के बीच यह कदम बड़े सैन्य संघर्ष की आशंकाओं को और हवा दे रहा है।

Releated Posts

US-Iran डील से भारत को बड़ी राहत: सस्ता हो सकता है पेट्रोल, घट सकती है EMI, हवाई सफर भी होगा किफायती

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा: G7 में रूस पर शिकंजा कसने की तैयारी, सस्ते तेल की सप्लाई पर संकट के बादल

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क जून 12, 2026

नेपाल में बालेन शाह के बयान से भूचाल: नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण, संसद से सड़क तक मचा सियासी घमासन

नई दिल्ली, 01 जून (सेंट्रल डेस्क) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के एक बयान ने देश की राजनीति…

ByByअशोक अश्क जून 1, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top