• Home
  • रेलवे
  • नई दिल्ली स्टेशन पर ‘नो टिकट, नो एंट्री’: टर्नस्टाइल गेट से कंट्रोल होगी भीड़, सुरक्षा में बड़ा बदलाव
Image

नई दिल्ली स्टेशन पर ‘नो टिकट, नो एंट्री’: टर्नस्टाइल गेट से कंट्रोल होगी भीड़, सुरक्षा में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को मेट्रो जैसी सख्ती का सामना करना पड़ेगा। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए रेलवे प्रशासन ने तय किया है कि अब केवल वैध टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिलेगा। इसके लिए आधुनिक तकनीक से लैस टर्नस्टाइल गेट लगाए जा रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ पर लगाम लगाई जा सके।

पिछले वर्ष फरवरी में हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई थी, के बाद रेलवे ने इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के लिए अजमेरी गेट की ओर एक विशाल होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है, जहां एक समय में करीब 7 हजार यात्री बैठ सकते हैं। यहां से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 16 समेत अन्य प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की सुविधा दी गई है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इसके तहत आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं, ताकि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके। निकास द्वारों पर भी टर्नस्टाइल गेट लगाए जा रहे हैं, जिनका परीक्षण अजमेरी गेट साइड के गेट नंबर 9 पर किया जा रहा है। इस सिस्टम के लागू होने से यात्रियों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और नियंत्रित हो सकेगी।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो इसे देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच और कतार प्रबंधन का कार्य रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्यिक कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह नई व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top