• Home
  • Uncategorized
  • गर्मी में रेल का बड़ा तोहफा: दौड़ेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत
Image

गर्मी में रेल का बड़ा तोहफा: दौड़ेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर, 24 अप्रैल (हर्षिता “अशक”) गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ और टिकटों की किल्लत के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेल ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है, जो बिहार समेत पूर्वी भारत के प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी। इस फैसले से हजारों यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें उधना-समस्तीपुर, उधना-मधुबनी, उधना-मालदा टाउन, गांधीधाम-मालदा टाउन, साबरमती-आसनसोल और सुलतानपुर-दानकुनी के बीच चलाई जाएंगी। इनका परिचालन अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर मई की शुरुआत तक अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा, ताकि यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की योजना बनाने का विकल्प मिल सके।

इन ट्रेनों का संचालन डीडीयू, पटना, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, किउल, भागलपुर, गया, कोडरमा और धनबाद जैसे अहम स्टेशनों के रास्ते होगा। इससे बिहार के यात्रियों को पश्चिम और पूर्व भारत के बीच यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि कुछ स्पेशल ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी में भी चलाई जा रही हैं। इससे उन यात्रियों को बड़ा फायदा होगा, जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ती है और कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता। रेलवे का यह कदम आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए किसी राहत पैकेज से कम नहीं माना जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उधना-समस्तीपुर स्पेशल 24 से 30 अप्रैल तक, उधना-मधुबनी स्पेशल 26-27 अप्रैल, उधना-मालदा टाउन स्पेशल 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को चलेगी। वहीं गांधीधाम-मालदा टाउन 25 और 27 अप्रैल, साबरमती-आसनसोल 29 अप्रैल और 1 मई तथा सुलतानपुर-दानकुनी स्पेशल 24-25 अप्रैल को संचालित होगी।रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम में सफर आसान होने की उम्मीद है, हालांकि भीड़ को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने और समय से पहले योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top