• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में गैस एजेंसी के ठिकाने से भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद, प्रशासन का कड़ा रुख
Image

समस्तीपुर में गैस एजेंसी के ठिकाने से भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद, प्रशासन का कड़ा रुख

समस्तीपुर, 20 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) पटोरी क्षेत्र में सोमवार को अनुमंडल प्रशासन की अगुवाई में एक गैस एजेंसी पर की गई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम ने अवेंदकर चौक के पास स्थित एक मकान में जांच के दौरान बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का भंडारण पकड़ा, जिससे अवैध भंडारण की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मकान विशेश्वरी गैस एजेंसी से संबंधित बताया गया है, जिसका संचालन विनय कुमार द्वारा किया जा रहा था।

अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके पर विस्तृत जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त स्थान पर विभिन्न कंपनियों के बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। छापेमारी के दौरान टीम ने 14.2 किलोग्राम क्षमता के विभिन्न कंपनियों बीपीसीएल, आईओसीएल तथा एचपीसीएल के भरे एवं खाली सिलेंडरों को बरामद किया। इसके अलावा 19 किलोग्राम और 5 किलोग्राम के सिलेंडर भी मौके से मिले।

अधिकारियों के अनुसार सिलेंडरों के भंडारण की स्थिति प्रारंभिक जांच में संदिग्ध पाई गई, जिससे नियमों के उल्लंघन की संभावना जताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूरे परिसर की जांच की और बरामद सिलेंडरों का विधिवत सूचीकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी बरामद सामग्री का रिकॉर्ड तैयार कर लिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित गैस एजेंसी से आवश्यक दस्तावेज और अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण, कालाबाजारी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में ऐसी गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

बेटों ने घर से निकाला: प्रशासन ने दिलाया आशियाना, दोनों आंखों से दिव्यांग विधवा को मिला न्याय

बक्सर, 25 अक्टूबर (विक्रांत) कभी जिस घर में मां ने अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी घर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

हर शनिवार स्कूलों में होगी सुरक्षा की पाठशाला, आपदा से बचाव सीखेंगे बच्चे

समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) बच्चों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने और विद्यालयों में सुरक्षित…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

व्यापार-उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, व्यवसायियों को एकजुट होने का आह्वान

समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (मोहम्मद जमशेद) लोहिया आश्रम, समस्तीपुर में रविवार को जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

मन की बात में गूंजा पूर्णिया का मखाना, ग्रीस तक पहुंची बिहार की खुशबू

पटना, 25 अक्टूबर (पटना डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में एक बार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top