• Home
  • स्वास्थ्य
  • बिहारशरीफ में डॉक्टर बने मसीहा, हर रविवार मुफ्त इलाज लोगों मे जगी नई उम्मीद
Image

बिहारशरीफ में डॉक्टर बने मसीहा, हर रविवार मुफ्त इलाज लोगों मे जगी नई उम्मीद

नालंदा, 19 अप्रैल (अविनाश पांडेय) बिहार के बिहारशरीफ में मानवता और सेवा की अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है, जहां शहर के प्रख्यात चिकित्सक हर रविवार जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहे हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा नालंदा द्वारा आयोजित साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर गरीब और असहाय मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। श्रम कल्याण केंद्र मैदान स्थित विस्तारित भवन में आयोजित इस शिविर में डॉक्टरों ने निस्वार्थ भाव से सैकड़ों मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित रह जाते हैं। रविवार को आयोजित शिविर में करीब 150 मरीजों की जांच की गई। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी ने 40 बच्चों का उपचार किया, वहीं फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार ने 70 मरीजों को परामर्श दिया। हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार ने 25, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह ने 40 मरीजों की जांच की। इसके अलावा डॉ. रवि कुमार, डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम, डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार ने भी विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया।

साथ ही 30 लोगों की मधुमेह जांच भी की गई। शिविर में पहुंचे लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके लिए बड़ी राहत लेकर आते हैं। उन्होंने डॉक्टरों को “धरती का भगवान” बताते हुए आभार जताया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित समेत कई कार्यकारिणी और आजीवन सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजीकरण से लेकर व्यवस्था संचालन तक हर पहलू को सुचारू रूप से संभाला गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को नई जिंदगी देने का काम कर रहे हैं। यह सेवा अभियान आगे भी हर रविवार जारी रहेगा।

Releated Posts

नहीं होगी इलाज में देर : नालंदा सदर अस्पताल में शुरू होगी अत्याधुनिक ICU सेवा, गंभीर मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी

नालंदा, 29 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार…

आपातकालीन सेवा पर संकट: डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा अनुमंडलीय अस्पताल, जख्म प्रतिवेदन बनाना भी बना चुनौती

बक्सर, 11 जून (विक्रांत) सात प्रखंडों के लाखों लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले…

बत्ती गुल, ऑक्सीजन ठप और नवजात की अटकी सांसें: डुमरांव अस्पताल में मचा हड़कंप, प्रभारी अस्पताल प्रबंधक निलंबित

बक्सर, 10 जून (विक्रांत) अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने और ऑक्सीजन सप्लाई ठप पड़ने से…

कोविड के बाद नया खतरा: युवाओं में तेजी से खराब हो रही कूल्हे की हड्डी, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली, 25 मई (अशोक “अश्क”) कोरोना महामारी भले ही खत्म हो चुकी हो, लेकिन उसके दुष्प्रभाव अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top