• Home
  • मौसम
  • औरंगाबाद में 42°C की दहलीज पर पारा: लू के थपेड़ों से बेहाल जनजीवन, फसलों पर संकट गहराया
Image

औरंगाबाद में 42°C की दहलीज पर पारा: लू के थपेड़ों से बेहाल जनजीवन, फसलों पर संकट गहराया

पटना, 15 अप्रैल (पटना डेस्क) जिले में गर्मी ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। तेज धूप और पछुआ हवा के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोपहर के समय लू जैसे हालात बनेंगे, जिससे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और धूप से बचाव करें। इस भीषण गर्मी का असर खेती-किसानी पर भी साफ दिखने लगा है। गेहूं की कटाई में भले तेजी आई है, लेकिन अधिक तापमान के कारण दानों की नमी तेजी से घट रही है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

वहीं चना, मसूर और अन्य दलहनी फसलें भी इस गर्मी की चपेट में हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सुबह या शाम के समय ही कटाई करें और फसल को सुरक्षित तरीके से भंडारित करें। खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करना भी जरूरी बताया गया है। पशुपालकों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने पशुओं को छाया में रखें और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं।

चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि के संकेत हैं, जिससे फसल और जनजीवन दोनों पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Releated Posts

दो दिन राहत, फिर कहर: बिहार में मौसम का डबल अटैक, बारिश के बाद लौटेगी झुलसाती लू

पटना, 17 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया है। जहां…

महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट: कई जिलों में तापमान उफान पर, प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (अशोक “अश्क”) भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले कुछ…

मानसून पर संकट के बादल: IMD की चेतावनी, 2026 में कम बारिश का अनुमान, किसानों की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देश में इस साल मानसून को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने…

बारिश गई, आफत आई: बिहार में धूप का कहर शुरू, 4 दिन में 6°C तक चढ़ेगा पारा, लू का अलर्ट जारी

पटना, 11 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top