• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • क्या होर्मुज पर भारत को भी देना होगा टोल, ईरान की नई चाल का वैश्विक व्यापार में क्या होगा असर
Image

क्या होर्मुज पर भारत को भी देना होगा टोल, ईरान की नई चाल का वैश्विक व्यापार में क्या होगा असर

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (अशोक “अश्क) अमेरिका के साथ हालिया सीजफायर के बाद ईरान ने दुनिया की सबसे अहम समुद्री राह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा दांव चल दिया है। खबर है कि अब यहां से गुजरने वाले जहाजों से भारी-भरकम टोल वसूला जा सकता है, जिसकी रकम 20 लाख डॉलर तक हो सकती है। मंगलवार को ईरान की संसद में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की बात सामने आई है। हालांकि भारत सरकार ने इस पर सतर्क रुख अपनाया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर भारत और ईरान के बीच कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। करीब छह सप्ताह तक युद्ध के कारण बंद रहा होर्मुज जलडमरूमध्य अब धीरे-धीरे खुलने की ओर है। एक ईरानी अधिकारी के अनुसार, सीमित स्तर पर शुक्रवार से आवाजाही शुरू हो सकती है, लेकिन नियंत्रण पूरी तरह तेहरान के हाथ में रहेगा। रणनीतिक रूप से अहम इस मार्ग से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल परिवहन होता है। ऐसे में टोल वसूली का फैसला वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार पर बड़ा असर डाल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान के साथ मिलकर ईरान जहाजरानी शुल्क लागू कर सकता है, जिससे उसे नया राजस्व स्रोत मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि युद्ध के दौरान ईरान ने भारत सहित कुछ देशों को “मित्र” मानते हुए जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या भविष्य में भारत को भी इस टोल का सामना करना पड़ेगा या कोई विशेष छूट मिलेगी। फिलहाल, इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

Releated Posts

US-Iran डील से भारत को बड़ी राहत: सस्ता हो सकता है पेट्रोल, घट सकती है EMI, हवाई सफर भी होगा किफायती

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा: G7 में रूस पर शिकंजा कसने की तैयारी, सस्ते तेल की सप्लाई पर संकट के बादल

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क जून 12, 2026

नेपाल में बालेन शाह के बयान से भूचाल: नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण, संसद से सड़क तक मचा सियासी घमासन

नई दिल्ली, 01 जून (सेंट्रल डेस्क) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के एक बयान ने देश की राजनीति…

ByByअशोक अश्क जून 1, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top