• Home
  • मुख्य समाचार
  • त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान
Image

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही के बीच जिला परिवहन कार्यालय ने सड़क सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। अगस्त 2026 से चल रहे विशेष अभियान के तहत यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 14 अक्टूबर तक जिले में कुल 8,146 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 3,526 वाहनों का चालान काटा गया। जिला परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में 3,125 वाहनों की जांच के दौरान 1,198 वाहनों पर कार्रवाई हुई और 1.20 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया। सितंबर में 3,517 वाहनों की जांच कर 1,445 वाहनों के चालान काटे गए तथा 1.44 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, 1 से 14 अक्टूबर के बीच 1,504 वाहनों की जांच में 883 वाहनों का चालान काटते हुए 82 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वालों से भी सख्ती से जुर्माना वसूला गया। ऐसे 913 वाहन चालकों से 9.13 लाख रुपये वसूले गए। ओवरलोडिंग के मामले में 310 वाहनों पर 77.26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना परमिट या परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले 441 वाहनों से 44.10 लाख रुपये वसूले गए। इसके अलावा लहरियाकट तरीके से बाइक चलाने वाले 13 चालकों पर 65 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग ने पर्व के दौरान वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा ओवरलोडिंग से बचने की हिदायत दी गई है। साथ ही वाहन के आवश्यक कागजात और वैध परमिट साथ रखने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कानूनी कार्रवाई से बचने के साथ-साथ खुद और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए भी जरूरी है।

Releated Posts

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top