• Home
  • राष्ट्रीय
  • युद्ध के बीच राहत की खबर: सरकार का बड़ा भरोसा—अनाज-ईंधन भरपूर, भारत पूरी तरह सुरक्षित
Image

युद्ध के बीच राहत की खबर: सरकार का बड़ा भरोसा—अनाज-ईंधन भरपूर, भारत पूरी तरह सुरक्षित

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (अशोक “अश्क”) पश्चिम एशिया में ईरान युद्ध के चलते वैश्विक हालात तेजी से बदल रहे हैं, लेकिन भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ा आश्वासन दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि खाद्य सुरक्षा, ईंधन आपूर्ति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी है और किसी भी तरह की कमी की आशंका नहीं है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव सी. शिखा ने बताया कि देश में अनाज का भंडार तय मानकों से कहीं अधिक है।

वर्तमान में लगभग 222 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 380 लाख मीट्रिक टन चावल उपलब्ध है, जो कुल मिलाकर 602 लाख मीट्रिक टन है—यानी जरूरत से लगभग तीन गुना ज्यादा। सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को लगातार राहत दे रही है, वहीं ओपन मार्केट सेल स्कीम के जरिए कीमतों को नियंत्रित रखा जा रहा है। राज्यों को रियायती दर पर अतिरिक्त चावल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ईंधन मोर्चे पर भी सरकार सतर्क है। सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और अतिरिक्त खेप पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है।

पश्चिम एशिया से गैस लेकर आ रहे भारतीय पोत ‘ग्रीन संघवी’ और ‘ग्रीन आशा’ सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुके हैं। देशभर में प्रतिदिन करीब 50 लाख गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है और 97 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो चुकी है। कालाबाजारी रोकने के लिए 90 प्रतिशत वितरण में ओटीपी सत्यापन लागू किया गया है।सरकार का कहना है कि मौजूदा वैश्विक संकट के बावजूद देश में न तो खाद्यान्न की कमी होगी और न ही ईंधन की यानी आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Releated Posts

मिडिल ईस्ट संकट का असर: सरकार का बड़ा बयान, LPG की कमी नहीं, ‘छोटू सिलेंडर’ बना सहारा

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (अशोक “अश्क”) मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर के ऊर्जा बाजार पर…

गैस की कमी की अफवाह पर ब्रेक: सरकार का बड़ा ऐलान, LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (अशोक “अश्क”) एलपीजी सिलेंडर को लेकर देशभर में फैल रही आशंकाओं के बीच पेट्रोलियम…

कागज़ी अधिकार नहीं, ज़मीन पर न्याय चाहिए: CJI की सख्त चेतावनी, ‘न्याय मित्र’ पोर्टल लॉन्च

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देहरादून में आयोजित एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्य…

हर बूंद की लड़ाई; होर्मुज संकट पर ONGC चीफ की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा ऊर्जा आपातकाल

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (अशोक “अश्क”) पश्चिम एशिया में भले ही युद्ध की आग फिलहाल धीमी पड़ी हो,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top