• Home
  • राष्ट्रीय
  • युद्ध के बीच राहत की खबर: सरकार का बड़ा भरोसा—अनाज-ईंधन भरपूर, भारत पूरी तरह सुरक्षित
Image

युद्ध के बीच राहत की खबर: सरकार का बड़ा भरोसा—अनाज-ईंधन भरपूर, भारत पूरी तरह सुरक्षित

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (अशोक “अश्क”) पश्चिम एशिया में ईरान युद्ध के चलते वैश्विक हालात तेजी से बदल रहे हैं, लेकिन भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ा आश्वासन दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि खाद्य सुरक्षा, ईंधन आपूर्ति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी है और किसी भी तरह की कमी की आशंका नहीं है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव सी. शिखा ने बताया कि देश में अनाज का भंडार तय मानकों से कहीं अधिक है।

वर्तमान में लगभग 222 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 380 लाख मीट्रिक टन चावल उपलब्ध है, जो कुल मिलाकर 602 लाख मीट्रिक टन है—यानी जरूरत से लगभग तीन गुना ज्यादा। सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को लगातार राहत दे रही है, वहीं ओपन मार्केट सेल स्कीम के जरिए कीमतों को नियंत्रित रखा जा रहा है। राज्यों को रियायती दर पर अतिरिक्त चावल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ईंधन मोर्चे पर भी सरकार सतर्क है। सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और अतिरिक्त खेप पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है।

पश्चिम एशिया से गैस लेकर आ रहे भारतीय पोत ‘ग्रीन संघवी’ और ‘ग्रीन आशा’ सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुके हैं। देशभर में प्रतिदिन करीब 50 लाख गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है और 97 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो चुकी है। कालाबाजारी रोकने के लिए 90 प्रतिशत वितरण में ओटीपी सत्यापन लागू किया गया है।सरकार का कहना है कि मौजूदा वैश्विक संकट के बावजूद देश में न तो खाद्यान्न की कमी होगी और न ही ईंधन की यानी आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top