• Home
  • Crime
  • कैमरे में कैद रिश्वत का खेल: 5 हजार लेते पकड़े गए पुलिस अफसर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Image

कैमरे में कैद रिश्वत का खेल: 5 हजार लेते पकड़े गए पुलिस अफसर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 07 अप्रैल (संतोष गुप्ता) जिले में पुलिस विभाग की साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पियर थाना में तैनात अपर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए और दोष सिद्ध होने पर सोमवार रात उन्हें निलंबित कर दिया गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अभिनंदन कुमार एक बिचौलिये के माध्यम से फरियादी से 5 हजार रुपये लेते नजर आ रहे हैं।

आरोप है कि मद्य निषेध मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए पहले 20 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन सौदा 5 हजार रुपये में तय हुआ। एसएसपी ने जांच की जिम्मेदारी मनोज कुमार सिंह (एसडीपीओ, पूर्वी-1) को सौंपी। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। इस पूरे मामले में नूनफारा गांव निवासी शत्रुघ्न राम ने बताया कि उनके भाई को मद्य निषेध विभाग ने पकड़ा था। उन्हें लगा कि भाई पियर थाना में है, जहां एक व्यक्ति ने छुड़ाने के नाम पर पैसे की मांग की।

शत्रुघ्न राम के अनुसार, उनके पास सिर्फ 5 हजार रुपये थे, जो बिचौलिये के जरिए पुलिस अधिकारी तक पहुंचाए गए। उन्होंने बताया कि वीडियो उन्होंने अपने परिजनों को दिखाने के लिए बनाया था, लेकिन मोबाइल चोरी होने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो सामने आने के बाद उन पर मामले को दबाने का दबाव बनाया गया। फिलहाल पुलिस विभाग मामले की गहराई से जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार…

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित…

आधी रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: सिर में मारी गोली, केशरी बिगहा में 45 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में शनिवार देर…

वैशाली में खूनी खेल में तब्दील हुई जमीन की लड़ाई: बुजुर्ग और फौजी बेटे की गोलियों से छलनी कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार सुबह जमीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top