• Home
  • Crime
  • कैमरे में कैद रिश्वतखोरी, मुजफ्फरपुर में दारोगा पर गिरी गाज, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Image

कैमरे में कैद रिश्वतखोरी, मुजफ्फरपुर में दारोगा पर गिरी गाज, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 06 अप्रैल (संतोष गुप्ता) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देशों के बावजूद पुलिस महकमे से रिश्वतखोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के पियर थाना में तैनात अपर थानाध्यक्ष (एसआई) अभिनंदन कुमार का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और महकमे में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति एक कमरे में बैठे पुलिसकर्मियों के पास पहुंचते हैं और उनमें से एक को नकदी सौंपते हैं। पैसे लेने वाला व्यक्ति नोटों को गिनने के बाद बगल में बैठे दूसरे शख्स को थमा देता है। इसके बाद वह पैसे देने वाले व्यक्ति को कुछ निर्देश देता हुआ नजर आता है। बताया जा रहा है कि यह लेन-देन किसी मामले को रफा-दफा करने या मदद के एवज में किया गया। सूत्रों के अनुसार, इस कथित सौदे में एक स्थानीय दलाल की भूमिका भी सामने आ रही है, जो नूनफारा का निवासी बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि दलाल के माध्यम से दारोगा तक पैसे पहुंचाए गए और उन्होंने बिना किसी हिचक के रकम स्वीकार कर ली। खास बात यह है कि पूरी घटना को पास में मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिया, जिससे मामला उजागर हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसे अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला माना है। उन्होंने जांच के आदेश देते हुए एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर पुलिस विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top