• Home
  • Crime
  • 17 घंटे में लूटकांड का खुलासा: नालंदा पुलिस ने पूरे गैंग को दबोचा, नकदी और मोबाइल बरामद
Image

17 घंटे में लूटकांड का खुलासा: नालंदा पुलिस ने पूरे गैंग को दबोचा, नकदी और मोबाइल बरामद

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने महज 17 घंटे के भीतर खुलासा कर सनसनी फैला दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की रकम और मोबाइल फोन बरामद कर लिया, वहीं घटना में शामिल गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार डुमरांव निवासी सोहन पासवान से 23 मई 2026 की शाम 45 हजार रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन लूट लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही नालंदा पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सीआई अस्थावां, सारे थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सह एसडीपीओ संकेत कुमार ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाकर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि पूरी घटना स्थानीय स्तर पर रची गई साजिश का हिस्सा थी। पाइप खरीदने के बहाने ओम प्रकाश ने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम कुमार, राकेश कुमार उर्फ मझला, भुल्ला और ओम प्रकाश उर्फ शिवन शामिल हैं।

पुलिस ने लूटी गई 45 हजार रुपये की राशि में से 43 हजार रुपये नकद तथा कीपैड मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम कुमार और राजेश कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ सारे थाना में आर्म्स एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। एसडीपीओ संकेत कुमार ने बताया कि मामले का सफल उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top