• Home
  • Crime
  • पूर्व सांसद के परिसर में नकली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप
Image

पूर्व सांसद के परिसर में नकली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

गया, 25 मई (सेंटर डेस्क) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पीपरपाती मोहल्ला सोमवार को उस समय सनसनी से भर गया, जब ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह के आवासीय परिसर में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की। सुबह से देर शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध और नकली दवाओं के बरामद होने की चर्चा पूरे शहर में होती रही। सूत्रों के मुताबिक ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस और विभागीय अधिकारियों की टीम ने परिसर को चारों ओर से घेरकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान भवन के कई कमरों, गोदामनुमा हिस्सों और स्टोर रूम की बारीकी से तलाशी ली गई।

बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से संदिग्ध तरीके से दवाओं के निर्माण और भंडारण की शिकायत विभाग को मिल रही थी, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दवा पैकिंग सामग्री, कार्टून, रैपर और संदिग्ध दवाएं बरामद होने की बात सामने आई है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि परिसर में किस स्तर पर नकली दवाओं का निर्माण या पैकेजिंग किया जा रहा था और इनकी सप्लाई किन जिलों या राज्यों तक होती थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस परिसर में छापेमारी चल रही है, उसी भवन में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का जिला कार्यालय भी किराये पर संचालित होता है।

ऐसे में सरकारी कार्यालय वाले परिसर से नकली दवा कारोबार की आशंका ने प्रशासनिक महकमे में भी हलचल बढ़ा दी है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। परिसर के बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई और मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। दिनभर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी रही और पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। ड्रग विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल जांच जारी रहने की बात कही है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि बरामद सामग्री की जांच के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं, पूर्व सांसद का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

Releated Posts

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों पर बड़ा प्रहार: करोड़ों के नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश, कोडीन सिरप, सोना-चांदी और लाखों की नकदी बरामद

मधुबनी, 15 जुलाई (आशीष यादव) भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर मादक एवं प्रतिबंधित दवाओं…

पांच दिनों से फैले चोरों के आतंक का अंत: ग्रामीणों ने तड़के घेरकर दबोचे पांच शातिर, पूछताछ में उगले कई बड़े राज

मुंगेर, 15 जुलाई (प्रभात कुमार) जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चुरंबा गांव में पिछले पांच दिनों से…

5 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस का बिहारशरीफ में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) पंजाब में एक व्यवसायी से करीब 5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के…

पत्नी संग विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: बांसवाड़ी में लटका मिला शव, फॉरेंसिक जांच में हत्या की आशंका

पटना, 14 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जिले में 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ कन्हैया ठाकुर की संदिग्ध मौत ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top