• Home
  • Crime
  • अपहरण की खेती का सनसनीखेज खुलासा: पूर्व डीजीपी का दावा—IPS अफसर ने ही सिखाया अपराध का नया फॉर्मूला
Image

अपहरण की खेती का सनसनीखेज खुलासा: पूर्व डीजीपी का दावा—IPS अफसर ने ही सिखाया अपराध का नया फॉर्मूला

पटना, 04 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसने पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पांडेय ने दावा किया कि बिहार में अपहरण की संस्कृति किसी अपराधी गिरोह ने नहीं, बल्कि एक आईपीएस अधिकारी की ‘रणनीति’ से शुरू हुई थी।

उन्होंने कहा कि बेतिया और बगहा क्षेत्र में डकैतों का आतंक चरम पर था और पुलिस उन पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही थी। इसी दौरान एक तत्कालीन एसपी, जो आंध्र प्रदेश कैडर से प्रतिनियुक्ति पर आए थे, ने अपराधियों से संपर्क साधा। पांडेय के अनुसार, उस अधिकारी ने डकैती छोड़कर फिरौती के लिए अपहरण करने का ‘विकल्प’ सुझाया, ताकि अपराध के आंकड़े कागजों में कम दिखें और दबाव घटे। पूर्व डीजीपी ने बताया कि उस दौर में हालात इतने भयावह थे कि रोजाना 10 से 20 अपहरण की घटनाएं होती थीं, जिनमें कई दर्ज भी नहीं होती थी।

लोग डर के कारण चुपचाप फिरौती देकर अपने परिजनों को छुड़ाते थे। उन्होंने इस स्थिति को ‘किडनैपिंग इंडस्ट्री’ करार दिया।हालांकि पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस ‘इंडस्ट्री मॉडल’ को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि आज स्थिति काफी बेहतर है और लोग देर रात भी अपेक्षाकृत सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके साथ ही पांडेय ने समाज की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने में सिर्फ पुलिस ही जिम्मेदार नहीं है। यदि किसी घटना के दौरान लोग मूकदर्शक बने रहते हैं, तो यह सामाजिक विफलता है। उन्होंने जनता से जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपराध के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। वर्तमान डीजीपी विनय कुमार सिंह पर भरोसा जताते हुए पांडेय ने उन्हें एक कुशल और अनुभवी अधिकारी बताया। वहीं, राजनीतिक टिप्पणी में उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार का सबसे सफल मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनका जाना राज्य के लिए बड़ी क्षति होगी।

Releated Posts

अनंत सिंह को बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक, हथियार प्रदर्शन मामले में 5 जून तक टली कार्रवाई

पटना, 30 मई (अविनाश कुमार) मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को शनिवार…

कमीशन कांड में बड़ा खुलासा: रिशुश्री कनेक्शन पर बिहार सरकार की गाज, दो IAS अधिकारी निलंबित

पटना, 30 मई (अविनाश कुमार) सरकारी टेंडरों को कथित तौर पर कमीशन के दम पर मैनेज करने और…

हथियार लहराने के चर्चित मामले में बड़ा एक्शन: अनंत सिंह केस की जांच अब सीआईडी करेगी, गोपालगंज पुलिस से छिना मामला

पटना, 30 मई (पटना डेस्क) मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित उपनयन समारोह के दौरान हथियार…

जदयू विधायक अनंत सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस ने कोर्ट में जोड़ीं संगठित अपराध और वैमनस्य फैलाने की धाराएं

पटना, 28 मई (अविनाश कुमार) मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top