• Home
  • मौसम
  • प्रचंड गर्मी से राहत, लेकिन मौसम बना आफत: बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात से 20 की मौत, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Image

प्रचंड गर्मी से राहत, लेकिन मौसम बना आफत: बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात से 20 की मौत, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना, 30 मई (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। राज्य के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश और तेज आंधी के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज कई इलाकों में तबाही का कारण भी बन गया। वज्रपात, तेज हवाओं और भारी बारिश से राज्य में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जिन जिलों को अलर्ट के दायरे में रखा गया है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल हैं। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।जानकारी के अनुसार, बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां अचानक सक्रिय हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली और पटना समेत नालंदा, सीवान, औरंगाबाद, खगड़िया तथा गोपालगंज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि तेज हवाओं और वज्रपात ने कई इलाकों में नुकसान भी पहुंचाया। अनेक स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि ठनका गिरने की घटनाओं में 20 लोगों की जान चली गई। उधर, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज आंधी, बादल गरजने, बिजली चमकने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना में शनिवार को भी आंशिक बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top