• Home
  • मौसम
  • बिहार में आग उगलता आसमान फिर ‘तूफानी कहर’, 40°C की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद आंधी-बारिश का अलर्ट
Image

बिहार में आग उगलता आसमान फिर ‘तूफानी कहर’, 40°C की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद आंधी-बारिश का अलर्ट

पटना, 04 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम इन दिनों खतरनाक उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। सुबह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को गर्मी ने इस सीजन का सबसे विकराल रूप दिखाया, जब दोपहर तक लू जैसे हालात बन गए और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तापमान के आंकड़े डराने वाले रहे। रोहतास जिले के डेहरी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

इसके अलावा कैमूर में 39.5°C, गया में 39.8°C, पटना में 39.4°C और नालंदा में 39.2°C तापमान दर्ज किया गया। औरंगाबाद, बक्सर और सीवान जैसे जिलों में भी तापमान 38 डिग्री के पार रहा, जिससे पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का असर साफ दिखा।हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक पलटी मारी। दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज आंधी चली और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गया में हालात गंभीर देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि जहानाबाद, नवादा और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट लागू रहा। दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ मौसम का बदलाव रात तक जारी रहा।मौसम विभाग के अनुसार राहत अभी दूर है। 4 और 5 अप्रैल को तेज धूप और गर्म हवाएं जारी रहेंगी।

5 अप्रैल को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 अप्रैल से स्थिति और बिगड़ सकती है। पूर्वी बिहार को छोड़कर 26 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 7 अप्रैल को पटना, गया, भागलपुर और बक्सर समेत दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में ओले गिर सकते हैं।मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक खराब मौसम बने रहने की चेतावनी दी है, जिससे तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट संभव है। किसानों को 5 से 10 अप्रैल के बीच सतर्क रहने और मौसम सामान्य होने तक कृषि कार्य टालने की सलाह दी गई है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top