• Home
  • मौसम
  • बिहार में आग उगलता आसमान फिर ‘तूफानी कहर’, 40°C की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद आंधी-बारिश का अलर्ट
Image

बिहार में आग उगलता आसमान फिर ‘तूफानी कहर’, 40°C की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद आंधी-बारिश का अलर्ट

पटना, 04 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम इन दिनों खतरनाक उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। सुबह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को गर्मी ने इस सीजन का सबसे विकराल रूप दिखाया, जब दोपहर तक लू जैसे हालात बन गए और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तापमान के आंकड़े डराने वाले रहे। रोहतास जिले के डेहरी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

इसके अलावा कैमूर में 39.5°C, गया में 39.8°C, पटना में 39.4°C और नालंदा में 39.2°C तापमान दर्ज किया गया। औरंगाबाद, बक्सर और सीवान जैसे जिलों में भी तापमान 38 डिग्री के पार रहा, जिससे पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का असर साफ दिखा।हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक पलटी मारी। दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज आंधी चली और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गया में हालात गंभीर देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि जहानाबाद, नवादा और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट लागू रहा। दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ मौसम का बदलाव रात तक जारी रहा।मौसम विभाग के अनुसार राहत अभी दूर है। 4 और 5 अप्रैल को तेज धूप और गर्म हवाएं जारी रहेंगी।

5 अप्रैल को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 अप्रैल से स्थिति और बिगड़ सकती है। पूर्वी बिहार को छोड़कर 26 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 7 अप्रैल को पटना, गया, भागलपुर और बक्सर समेत दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में ओले गिर सकते हैं।मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक खराब मौसम बने रहने की चेतावनी दी है, जिससे तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट संभव है। किसानों को 5 से 10 अप्रैल के बीच सतर्क रहने और मौसम सामान्य होने तक कृषि कार्य टालने की सलाह दी गई है।

Releated Posts

बिहार में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री: हीटवेव पर लगा ब्रेक, झमाझम बारिश से किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत

पटना, 12 जून (पटना डेस्क) भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीटवेव से परेशान बिहारवासियों के लिए राहत…

मौसम का डबल अटैक: कहीं लू का कहर, कहीं बारिश-बिजली का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में मानसून की दस्तक के संकेत

नई दिल्ली, 11 जून (अशोक “अश्क) देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर…

प्रचंड गर्मी से राहत, लेकिन मौसम बना आफत: बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात से 20 की मौत, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना, 30 मई (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को…

नौतपा से पहले बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-बारिश के बीच झुलसाएगी लू

नई दिल्ली, 25 मई (अशोक “अश्क”) दिल्ली-एनसीआर में नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम ने अचानक करवट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top