• Home
  • स्थानीय समाचार
  • समस्तीपुर में पेट्रोल पंपों की व्यवस्था पर एसडीओ की सख्त चेतावनी, उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध सेवा
Image

समस्तीपुर में पेट्रोल पंपों की व्यवस्था पर एसडीओ की सख्त चेतावनी, उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध सेवा

समस्तीपुर, 02 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) गुरुवार को सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक एसडीओ कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में पेट्रोल पंपों की व्यवस्था, ईंधन की उपलब्धता, उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई।

संचालकों ने बताया कि प्रशासन की निगरानी और समुचित व्यवस्था के कारण फिलहाल उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं है और ईंधन आपूर्ति सामान्य है। एसडीओ ने संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे सरकारी मानकों का पूरी तरह पालन करें और उपभोक्ताओं को पारदर्शी व सुचारु सेवा प्रदान करें। किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बैठक का उद्देश्य पेट्रोल पंपों की व्यवस्था को मजबूत बनाना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा सुनिश्चित करना था। प्रशासन और संचालकों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top