• Home
  • राष्ट्रीय
  • भोजशाला विवाद पर आज होगी सुप्रीम सुनवाई, मंदिर या मस्जिद—सच का होगा फैसला
Image

भोजशाला विवाद पर आज होगी सुप्रीम सुनवाई, मंदिर या मस्जिद—सच का होगा फैसला

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (अशोक “अश्क”) मध्य प्रदेश के बहुचर्चित भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर ली हैं। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निरीक्षण संबंधी आदेश को चुनौती दी गई है। यह मामला लंबे समय से धार्मिक दावों और ऐतिहासिक तथ्यों के टकराव का केंद्र बना हुआ है।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जायमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की तीन सदस्यीय पीठ कर सकती है। यह अपील मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दायर की गई है, जिसमें हाई कोर्ट के उस आदेश का विरोध किया गया है, जिसके तहत 2 अप्रैल से पहले विवादित परिसर का निरीक्षण तय किया गया था। दरअसल, 16 मार्च को हाई कोर्ट की पीठ ने भोजशाला परिसर से जुड़े मामलों की सुनवाई तेज करते हुए निरीक्षण का फैसला लिया था। इसके बाद 28 मार्च को दो न्यायाधीशों ने धार स्थित स्थल का दौरा भी किया।

यह विवाद इस बात को लेकर है कि यह स्थल मूल रूप से देवी सरस्वती का मंदिर है या 11वीं सदी की कमाल मौला मस्जिद। हिंदू पक्ष इसे प्राचीन मंदिर बताता है, जबकि मुस्लिम समुदाय इसे मस्जिद मानता है।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 2000 से अधिक पन्नों की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह संरचना परमार राजाओं के काल में बने एक भव्य मंदिर के अवशेषों पर आधारित है। रिपोर्ट में मिले सिक्के, मूर्तियां और शिलालेख मंदिर होने के संकेत देते हैं।फिलहाल, 2003 के आदेश के अनुसार यहां मंगलवार को पूजा और शुक्रवार को नमाज की अनुमति है। अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इस संवेदनशील विवाद में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top