• Home
  • मुख्य समाचार
  • राशन कार्ड रद्दीकरण और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ बिगुल: खेग्रामस ने छेड़ा बड़ा आंदोलन, 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य
Image

राशन कार्ड रद्दीकरण और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ बिगुल: खेग्रामस ने छेड़ा बड़ा आंदोलन, 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर, 14 जून (मोहम्मद जमशेद) अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की रहीमाबाद पंचायत कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पंचायत क्षेत्र के जोगी स्थान परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नीलम देवी ने की। बैठक में संगठन विस्तार, गरीबों की समस्याओं और आगामी जनआंदोलनों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन ने पंचायत स्तर पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर 1000 सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक प्रभात रंजन गुप्ता एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब और मजदूर वर्ग गंभीर संकट का सामना कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर राशन कार्ड रद्द किए जाने से हजारों जरूरतमंद परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो गया है। वक्ताओं ने मांग की कि राशन कार्ड रद्द करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और पात्र लाभुकों के कार्ड पुनः बहाल किए जाएं।बैठक में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि गरीब परिवारों को बेघर करने के बजाय उन्हें वासभूमि और पक्का आवास उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

इसके साथ ही मनरेगा के तहत सभी जरूरतमंद परिवारों को पर्याप्त रोजगार देने तथा ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।वक्ताओं ने घोषणा की कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों को लेकर पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेत मजदूरों, गरीबों और वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन संघर्ष को और तेज करेगा तथा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को संगठित किया जाएगा।

बैठक में अनुपलाल साह, उर्मिला देवी, उपमा देवी, रधिया देवी, कांति देवी, परिया देवी, रामपरि देवी, पूजा देवी, किस्मत देवी, रीतिया देवी और इंदू देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में पंचायत में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने और जनसमस्याओं को लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top