• Home
  • राजनीति
  • 12 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा: भाजपा ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना
Image

12 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा: भाजपा ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

नालंदा, 14 जून (अविनाश पांडेय) केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नालंदा इकाई द्वारा बिहारशरीफ स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल, डिजिटल तकनीक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है, जिससे गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सशक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सरकार सफल रही है तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा भी पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है।प्रेस वार्ता के दौरान पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के प्रदर्शन और हंगामे के मुद्दे पर भी भाजपा प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल छात्रों की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनहित और विकास के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह छात्रों को गुमराह कर सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने छात्रों से संयम बनाए रखने और अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की। साथ ही कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के भविष्य, रोजगार के अवसर बढ़ाने और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार छात्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिकाओं और जानकारियों का भी वितरण किया गया।

Releated Posts

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top