• Home
  • करियर
  • सिपाही भर्ती परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी गायब, 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा
Image

सिपाही भर्ती परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी गायब, 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा

नालंदा, 14 जून (अविनाश पांडेय) केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को नालंदा जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। हालांकि परीक्षा में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया, जहां दोनों पालियों में आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राहत की बात यह रही कि किसी भी परीक्षा केंद्र से निष्कासन या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। प्रथम पाली में कुल 15,912 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन केवल 7,609 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 8,303 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली।

एसपीएम कॉलेज, उदंतपुरी केंद्र पर सर्वाधिक 585 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि करियर पब्लिक स्कूल, काशी तकिया रांची रोड केंद्र पर सबसे कम 170 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में भी स्थिति लगभग समान रही। कुल 15,912 अभ्यर्थियों में से मात्र 7,605 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 8,307 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सरस्वती पब्लिक स्कूल, लोहरी में 1,080 में से 493 तथा एसपीएम कॉलेज, उदंतपुरी में 1,200 में से 546 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। जूते, बेल्ट और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई।

मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा।जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों को 11 जोन में बांटा गया था। प्रत्येक केंद्र पर ऑब्जर्वर, स्टैटिक दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा की निगरानी के लिए 92 स्टैटिक दंडाधिकारी, 44 गश्ती दल दंडाधिकारी तथा 10 उड़नदस्ता दल सक्रिय रहे।सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई तथा सुरक्षा के मद्देनजर 500 गज की परिधि में धारा 163 लागू रही। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया था, जहां से पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी गई।

Releated Posts

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करो: छात्रों के आंदोलन में कूदे पप्पू यादव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पटना, 16 अगस्त (अविनाश कुमार) झारखंड में जेपीएससी (JPSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर जारी आंदोलन के…

SBI, PO परीक्षा का आज से महासंग्राम: एक छोटी चूक भी बिगाड़ सकती है सपना, समय से पहुंचें, ये दस्तावेज रखना न भूलें

पटना, 01 अगस्त (पटना डेस्क) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी…

BPSC TRE-4 की राह हुई साफ: 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

f पटना, 29 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के…

127 युवाओं को मिली मारुति सुजुकी में नौकरी, बक्सर आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट में उमड़े 359 अभ्यर्थी

बक्सर, 25 जुलाई (विक्रांत) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 24 जुलाई 2026 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top