• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार के पावरफुल अफसर की दिल्ली में बड़ी एंट्री, चंचल कुमार बने सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव
Image

बिहार के पावरफुल अफसर की दिल्ली में बड़ी एंट्री, चंचल कुमार बने सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव

नई दिल्ली, 31 मार्च (अशोक “अश्क”) भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ अधिकारी चंचल कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई।वर्तमान में चंचल कुमार पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक हलकों में उन्हें एक प्रभावशाली और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में देखा जाता है।

इससे पहले वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव रह चुके हैं और लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सबसे करीबी अधिकारियों में शामिल रहे।बताया जाता है कि चंचल कुमार ने नीतीश कुमार के पहले कार्यकाल से ही प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभाला और जनवरी 2022 तक प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए, जहां उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन एनएचआईडीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया।अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे अहम विभाग की कमान मिलने से उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। उल्लेखनीय है कि वे जुलाई 2029 में सेवानिवृत्त होंगे।

Releated Posts

राहुल के दौरे से पहले कांग्रेस में घमासान, बिहार-यूपी संगठन की कमजोरी बनी सबसे बड़ी चुनौती

पटना, 15 जून (पटना डेस्क) कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के प्रस्तावित बिहार और उत्तर प्रदेश दौरे से पहले…

कागजों में खुद गया पोखरा: जमीन पर अधूरा काम, बक्सर नगर परिषद की योजना पर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल

बक्सर, 15 जून (विक्रांत) नगर परिषद की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वार्ड संख्या-22…

मौत का पुल बना माधोपुर का लोहे का पुल, हर गुजरते कदम के साथ बढ़ रहा हादसे का खतरा

बेतिया, 15 जून (विनय कुमार गुप्ता) पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मझौलिया प्रखंड के माधोपुर गांव में…

बिहार में बिजली क्रांति का ऐलान: 1274 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, ढाई लाख परिवारों को मिला सौर ऊर्जा का तोहफा

समस्तीपुर, 14 जून (मोहम्मद जमशेद) बिहार में बिजली व्यवस्था को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top