• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार के पावरफुल अफसर की दिल्ली में बड़ी एंट्री, चंचल कुमार बने सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव
Image

बिहार के पावरफुल अफसर की दिल्ली में बड़ी एंट्री, चंचल कुमार बने सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव

नई दिल्ली, 31 मार्च (अशोक “अश्क”) भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ अधिकारी चंचल कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई।वर्तमान में चंचल कुमार पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक हलकों में उन्हें एक प्रभावशाली और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में देखा जाता है।

इससे पहले वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव रह चुके हैं और लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सबसे करीबी अधिकारियों में शामिल रहे।बताया जाता है कि चंचल कुमार ने नीतीश कुमार के पहले कार्यकाल से ही प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभाला और जनवरी 2022 तक प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए, जहां उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन एनएचआईडीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया।अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे अहम विभाग की कमान मिलने से उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। उल्लेखनीय है कि वे जुलाई 2029 में सेवानिवृत्त होंगे।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top