📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡दो मासूमों की संदिग्ध मौत से उबाल: इंसाफ की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, डुमरांव के पूर्व विधायक ने उठाई उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की आवाज ⚡छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा ⚡कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता ⚡औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर ⚡चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम ⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला ⚡बक्सर के साहित्यिक सितारों का राष्ट्रीय मंच पर धूम: दो दिग्गज साहित्यकारों को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान , प्रो. अरुण मोहन भारवि और डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी का चयन, दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान किया जाएगा सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर उठी आवाज का असर: डुमरांव की जर्जर सड़कों की मरम्मत का SDM ने दिया आदेश, गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी मिला भरोसा
  • Home
  • Crime
  • औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर
Image

औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर

पटना, 29 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार को हिंसा और मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कहीं शराब के नशे में धुत युवकों ने मछली खरीदने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट कर लूटपाट की, तो कहीं जमीन विवाद में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वहीं, घरेलू विवाद में दो गोतनी के बीच हुई लड़ाई में मां-बेटे घायल हो गए। तीनों घटनाओं में कुल छह लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की गंभीर हालत देखते हुए गया रेफर कर दिया गया। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित मछली मार्केट की है। यहां मछली खरीदने पहुंचे प्रदीप कुमार को नशे में धुत युवकों ने निशाना बनाया।

पीड़ित के मुताबिक, आयुष कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार, गोविंद यादव और चिकू कुमार शराब के नशे में थे। आरोप है कि युवकों ने पहले उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी जेब से 3500 रुपये भी निकाल लिए गए। हमले में प्रदीप की आंख में गहरी चोट आई है। उन्होंने बताया कि डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस की मदद से उनकी जान बच सकी। दूसरी वारदात फेसर थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव की है। यहां जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में पवन कुमार, अनूप कुमार और कामेश्वर साव घायल हो गए। डायल 112 की सहायता से तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

कामेश्वर साव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर की है। यहां दो गोतनी के बीच घरेलू विवाद में मारपीट हो गई। इसमें मो. अख्तर हुसैन की पत्नी शबाना खातून और उनका बेटा असगर घायल हो गए।तीनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है। घटनाओं के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) छठ महापर्व के दौरान उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पूर्व मध्य रेल…

चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पटना, 29 नवंबर (पटना डेस्क) सुपौल मंडल कारा में बंद गांजा तस्करी के आरोपित एक अधेड़ कैदी की…

चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

समस्तीपुर, 29 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिस घर में चंद दिनों बाद शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां…

सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में शनिवार को कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का राष्ट्रीय…

चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला

समस्तीपुर, 29 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक मोड़ पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top