📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡संविधान दिवस पर उठी आवाज का असर: डुमरांव की जर्जर सड़कों की मरम्मत का SDM ने दिया आदेश, गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी मिला भरोसा ⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • संविधान दिवस पर उठी आवाज का असर: डुमरांव की जर्जर सड़कों की मरम्मत का SDM ने दिया आदेश, गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी मिला भरोसा
Image

संविधान दिवस पर उठी आवाज का असर: डुमरांव की जर्जर सड़कों की मरम्मत का SDM ने दिया आदेश, गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी मिला भरोसा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) संविधान दिवस के अवसर पर उठाई गई जनसमस्याओं पर अनुमंडल प्रशासन ने त्वरित पहल की है। डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) और बुद्धा भूमि फाउंडेशन की ओर से 26 नवंबर को सौंपे गए विस्तृत मांग-पत्र पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) ने जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस कार्रवाई से लंबे समय से बदहाल सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता में एसडीएम ने जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना।

इसके बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 152 के तहत अपनी वैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने का आदेश दिया। प्रशासन ने गड्ढामुक्त अभियान के तहत तीन प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता में रखा है। इनमें एनएच-120 एवं डुमरांव मुख्य बाजार संपर्क मार्ग, रेलवे स्टेशन से कुरानसराय होते हुए पुराने गुल ट्रेनिंग स्कूल तक जाने वाली सड़क तथा सासाराम रोड शामिल हैं। इन मार्गों की बदहाली के कारण आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए शीघ्र सुधार की जरूरत बताई गई है। वहीं, डुमरांव नगर परिषद और प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित गरीब परिवारों का मामला भी प्रतिनिधिमंडल ने उठाया।

प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और मुख्यमंत्री निश्चय योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायतों पर एसडीएम ने सकारात्मक रुख दिखाया। संगठन की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया। इस त्वरित पहल पर मंच के बिहार प्रदेश सचिव एवं बुद्धा भूमि फाउंडेशन के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार सुशील एसके प्रसाद ने अनुमंडल प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षित सड़क और सम्मानजनक जीवन का अधिकार प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है। प्रशासन की पहल से अब लोगों को बदहाल सड़कों से निजात मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top