📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर ⚡चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम ⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला ⚡बक्सर के साहित्यिक सितारों का राष्ट्रीय मंच पर धूम: दो दिग्गज साहित्यकारों को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान , प्रो. अरुण मोहन भारवि और डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी का चयन, दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान किया जाएगा सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर उठी आवाज का असर: डुमरांव की जर्जर सड़कों की मरम्मत का SDM ने दिया आदेश, गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी मिला भरोसा ⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Image

चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पटना, 29 नवंबर (पटना डेस्क) सुपौल मंडल कारा में बंद गांजा तस्करी के आरोपित एक अधेड़ कैदी की रविवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे गंभीर हालत में देर रात डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कैदी की मौत की खबर मिलते ही जेल प्रशासन और संबंधित महकमे में हलचल मच गई।

मृतक की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फलहा गांव निवासी स्व. महंत यादव के 53 वर्षीय पुत्र फुलेन यादव के रूप में हुई है। वह गांजा तस्करी के आरोप में पिछले चार वर्षों से सुपौल मंडल कारा में बंद था। लंबे समय से जेल में निरुद्ध फुलेन यादव की अचानक तबीयत खराब होने के बाद जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा था।बताया जाता है कि देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर उसे डीएमसीएच लाया गया। यहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। हालांकि, रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद अस्पताल परिसर में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई शुरू की गई।

फिलहाल डीएमसीएच में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। चार साल से जेल में बंद एक कैदी की अस्पताल में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, फिलहाल मौत को लेकर किसी अन्य कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Releated Posts

औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर

पटना, 29 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार को हिंसा और मारपीट की तीन अलग-अलग…

चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

समस्तीपुर, 29 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिस घर में चंद दिनों बाद शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां…

सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में शनिवार को कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का राष्ट्रीय…

चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला

समस्तीपुर, 29 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक मोड़ पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top