📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत
Image

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर गांव निवासी छोटू सिंह के बड़े पुत्र रोहित कुमार (24) की शुक्रवार शाम करीब सात बजे स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि रोहित को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जवान बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव के पूर्व विधायक एवं इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की पूरी जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।पूर्व विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई, ताकि परिजनों को आगे की कानूनी कार्रवाई में परेशानी नहीं हो।

इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख जताते हुए डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि महज 24 वर्ष की उम्र में किसी नौजवान का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। रोहित की मौत से परिवार को ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई किसी भी सूरत में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक युवा के चले जाने से न केवल उसके माता-पिता बल्कि पूरे परिवार के सपने और उम्मीदें भी टूट जाती हैं। दुख की इस घड़ी में उनकी पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।

उन्होंने दिवंगत रोहित कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।इस घटना के बाद रूपसागर गांव में हर आंख नम है। जिस घर में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है।

Releated Posts

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top