📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • राजनीति
  • गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला
Image

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर उनकी पीड़ा सुनेंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से शुक्रवार को खगड़िया के एक रिसोर्ट में आयोजित ‘गरीब चौपाल’ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने यह संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों के लिए अपनी फरियाद लेकर पटना पहुंचना आसान नहीं है। एक दिन की मजदूरी छूटने से परिवार का खर्च और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा का मकसद गांवों में गरीबों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं, दुख-दर्द और जरूरतों को समझना है। पार्टी आवेदन के माध्यम से समस्याएं जुटाकर उनके समाधान की पहल कर रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की विचारधारा पर चलते हुए पार्टी गरीबों की आवाज बनेगी। पूर्व सांसद आनंद मोहन और मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए संतोष सुमन ने उन्हें ‘जंगलराज का युवराज’ करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है। एनडीए न किसी को फंसाती है और न बचाती है। कानून अपना काम करता है। आनंद मोहन के मामले में न्यायालय के निर्देश के अनुसार कार्रवाई हो रही है। कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, गलती करने पर कानून के दायरे में आएगा। महादलित परिवारों को पर्चा मिलने के बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी इस समस्या के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगी। शिक्षा और मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जरूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबली राम ने की तथा संचालन आनंदी सदा ने किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, विधायक ललन राम, राजेश पांडेय, पीयूष कुमार, श्याम कुमार सदा समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top