• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिरौल में बस का खूनी कहर: बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़
Image

बिरौल में बस का खूनी कहर: बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

दरभंगा, 07 नवंबर (अजय राय) जिले के बिरौल में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिरौल-शिवनगर घाट एसएच-56 को जाम कर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त दरभंगा-केसरी बस को क्षतिग्रस्त कर दिया और बस का लाइसेंस रद करने की मांग उठाई।मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के महमूदा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र शिवम कुमार (20) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल युवक की पहचान इसी गांव के प्रमोद पंडित के पुत्र दुर्गेश कुमार (20) के रूप में की गई है।

घायल दुर्गेश का उपचार बिरौल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार करीब एक बजे दोनों युवक बाइक से सुपौल बाजार की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सिसौनी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही दरभंगा-केसरी बस की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण शिवम कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर फैलते ही महमूदा गांव समेत आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर आवागमन ठप कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त बस को निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बसों के लापरवाहीपूर्ण परिचालन के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने दरभंगा-केसरी बस का लाइसेंस रद करने की मांग की। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने में जुट गई।

Releated Posts

दीपावली-छठ पर स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट: SKMCH से लेकर पीएचसी तक 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, एंबुलेंस और ब्लड बैंक रहेंगे तैयार

मुजफ्फरपुर, 08 नवंबर (संतोष गुप्ता) दीपावली और छठ के त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब लोगों को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

पुराने मोबाइल-बैटरी से फैल रहा जहर, नुक्कड़ नाटक कर स्काउट-गाइड कैडेट्स ने ई-वेस्ट के खतरों से किया आगाह

समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) घरों में बेकार पड़े मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी और चार्जर यदि सामान्य कचरे में फेंके…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

धनतेरस पर मानवता की मिसाल: 400 जरूरतमंदों को कराया गया भरपेट भोजन, मातृवंदन फाउंडेशन की पहल ने जीता दिल

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) धनतेरस के पर्व पर जहां बाजारों में खरीदारी की रौनक और घरों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top