• Home
  • मुख्य समाचार
  • महान स्वतंत्रता सेनानी कुमारी बाबा के परपौत्र शिक्षक अविनाश त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में मातम, उमड़ा जनसैलाब
Image

महान स्वतंत्रता सेनानी कुमारी बाबा के परपौत्र शिक्षक अविनाश त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में मातम, उमड़ा जनसैलाब

बक्सर, 31 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव के महान स्वतंत्रता सेनानी कुमारी बाबा के परपौत्र एवं युवा शिक्षक अविनाश कुमार त्रिपाठी उर्फ चिंटू के आकस्मिक निधन से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को नई दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही डुमरांव में मातम पसर गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अविनाश कुमार त्रिपाठी समाजसेवी राजीव रंजन त्रिपाठी उर्फ गोपाल जी तिवारी (टीटीई) के पौत्र तथा डुमरांव नगर के चर्चित समाजसेवी और कांग्रेस नेता अमरेश चंद्र त्रिपाठी के पुत्र थे।

उनके असामयिक निधन से परिवार, मित्रों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।शोकाकुल परिजनों के बीच सांत्वना देने के लिए स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। ठठेरी बाजार स्थित तिवारी टोला के उनके आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हर आंख नम थी और परिजन गहरे सदमे में थे।चार भाइयों में तीसरे स्थान पर रहे अविनाश कुमार त्रिपाठी अपने सरल स्वभाव और शिक्षक के रूप में सेवाभाव के लिए जाने जाते थे। वे बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत तिवाय स्थित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

उनके बड़े भाई आशुतोष कुमार त्रिपाठी कांग्रेस के सक्रिय युवा संगठनकर्ता के रूप में चर्चित हैं। परिवार में इस दुखद घटना से शोक का माहौल है। दिवंगत शिक्षक का अंतिम संस्कार बक्सर स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Releated Posts

महादलित बस्ती में डीएम साहिला ने बांटी दीपावली की खुशियां, दीप-मिठाई पाकर खिले गरीब परिवारों के चेहरे

बक्सर, 08 नवंबर (विक्रांत) दीपावली के अवसर पर सामाजिक समरसता और सहभागिता का संदेश देते हुए बक्सर जिला…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

दीपावली-छठ पर स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट: SKMCH से लेकर पीएचसी तक 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, एंबुलेंस और ब्लड बैंक रहेंगे तैयार

मुजफ्फरपुर, 08 नवंबर (संतोष गुप्ता) दीपावली और छठ के त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब लोगों को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

बिरौल में बस का खूनी कहर: बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

दरभंगा, 07 नवंबर (अजय राय) जिले के बिरौल में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top