• Home
  • करियर
  • टाटा मोटर्स, किआ और हिंडाल्को में नौकरी का मौका: बक्सर में 3 नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, चार प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से 10 प्रमुख कंपनियों में होगा चयन
Image

टाटा मोटर्स, किआ और हिंडाल्को में नौकरी का मौका: बक्सर में 3 नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, चार प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से 10 प्रमुख कंपनियों में होगा चयन

बक्सर, 30 अक्टूबर (विक्रांत) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर परिसर में आगामी 3 नवंबर 2026 को मेगा जॉब कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश की 10 प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। कैंप में चार प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें नेक्स्टजेन रिक्रूटमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अहमदाबाद (गुजरात), टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, होसुर (तमिलनाडु) और किआ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पेनुकोंडा (आंध्र प्रदेश) में नियुक्ति के अवसर उपलब्ध होंगे।वहीं, विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रेनुकूट (उत्तर प्रदेश) और डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा में युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

2कॉम्स कंपनी के माध्यम से अपोलो टायर्स, आंध्र प्रदेश और सैंसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड, चाकण, पुणे में चयन किया जाएगा।इसी क्रम में शिवफोर्ड ग्रुप पुणे के माध्यम से जेबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रंजनगांव, पुणे तथा मदरसन ऑटोमोटिव, दसादा, गुजरात में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।आईटीआई बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को 3 नवंबर को सुबह 10:30 बजे तक संस्थान परिसर में पहुंचना होगा।

अभ्यर्थियों को मैट्रिक एवं आईटीआई के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इस मेगा जॉब कैंप से जिले के युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

Releated Posts

बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी: नौ जिलों में लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2 से 6 नवंबर तक होगा नियोजन मेला-2026 का आयोजन

पटना, 30 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 30, 2026

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top