• Home
  • करियर
  • बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी: नौ जिलों में लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2 से 6 नवंबर तक होगा नियोजन मेला-2026 का आयोजन
Image

बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी: नौ जिलों में लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2 से 6 नवंबर तक होगा नियोजन मेला-2026 का आयोजन

पटना, 30 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय की संयुक्त पहल पर राज्य के नौ जिलों में नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। दो से छह नवंबर तक आयोजित होने वाले इन रोजगार मेलों में तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है। जिलास्तरीय रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां शामिल होंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

इसके माध्यम से युवाओं को नौकरी के अवसर मिलने के साथ ही व्यावसायिक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्यनियोजन मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://detjob.bihar.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन कराना अनिवार्य होगा। हालांकि, जिन युवाओं ने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए आयोजन स्थल पर भी निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेले में भाग लेने वाले नियोजकों यानी कंपनियों को भी इसी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।विभाग के अनुसार, सभी रोजगार मेलों का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचें।

मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर 18002965656 पर प्राप्त की जा सकती है। किस जिले में कब लगेगा मेलादो नवंबर को बक्सर और गोपालगंज, तीन नवंबर को जहानाबाद और सारण (छपरा), चार नवंबर को सीवान और कैमूर (भभुआ), पांच नवंबर को नालंदा तथा छह नवंबर को अररिया एवं पटना में रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। इस पहल से हजारों युवाओं को रोजगार की नई उम्मीद जगी है।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top