• Home
  • मुख्य समाचार
  • नवमी की रात नवादा में मौत का तांडव: अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, आठ घायल, मातम में बदली मेले की खुशियाँ
Image

नवमी की रात नवादा में मौत का तांडव: अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, आठ घायल, मातम में बदली मेले की खुशियाँ

पटना, 20 अक्टूबर (पटना डेस्क) दुर्गा पूजा की नवमी की रात नवादा जिले में सड़क हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दुर्गा पूजा का मेला घूमने तथा पूजा में शामिल होने के लिए घरों से निकले थे। हादसों के बाद कई परिवारों में चीख-पुकार मच गई।पहली घटना नरहट थाना क्षेत्र में झीकरूआ पेट्रोल पंप के समीप हुई। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यवसायी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुभाष प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी दर्दनाक घटना रोह प्रखंड के कोसडीहरा गांव के समीप हुई। यहां भी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की जान चली गई। दोनों मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने के साथ दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। हादसे के बाद आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल बना रहा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अन्य सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घायलों को स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, घायलों की स्थिति और हादसों से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। नवमी की रात हुए इन हादसों ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा की गंभीरता को उजागर कर दिया। एक तरफ श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और मेले का आनंद लेने में जुटे थे, वहीं सड़क पर हुए हादसों ने कई घरों की खुशियां छीन लीं। पुलिस अज्ञात वाहनों की पहचान और हादसों की परिस्थितियों की जांच में जुटी है।

Releated Posts

विधान परिषद चुनाव से पहले PK का बड़ा दावा: बोले- NDA में नहीं है तालमेल, आठों सीटों पर जीत का दावा खोखला

पटना, 20 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने के साथ ही…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

अररिया में प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले- रजनीश रंजन जीते तो सीमांचल के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे निजी नौकरी

पटना, 19 अक्टूबर (पटना डेस्क) कोसी स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं के साथ आयोजित बैठक में जन सुराज के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top