• Home
  • मुख्य समाचार
  • दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा
Image

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बक्सर में प्रशासन और पुलिस की सक्रियता सड़कों पर नजर आई। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया तथा आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च ज्योति चौक से शुरू होकर खलासी मुहल्ला, सराय फाटक, हनुमान फाटक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज होते हुए पुलिस थाना तक पहुंचा। अधिकारियों ने लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।जिला प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को देने की अपील की।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।फ्लैग मार्च के बाद डीएम और एसपी ने किला मैदान में होने वाले रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को किला मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया।

वहीं, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल बक्सर को किला मैदान में मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन का जोर पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top