• Home
  • स्थानीय समाचार
  • 60 हजार राशनकार्ड रद्द होने पर भड़का लोगों का गुस्सा, 30 जून को प्रखंड कार्यालय घेरने का ऐलान
Image

60 हजार राशनकार्ड रद्द होने पर भड़का लोगों का गुस्सा, 30 जून को प्रखंड कार्यालय घेरने का ऐलान

समस्तीपुर, 18 जून (‘मोहम्मद जमशेद) जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत भेरोखरा गांव में बुधवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की ग्राम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजपुर प्रखंड के 3867 तथा जिले के लगभग 60 हजार राशनकार्ड रद्द किए जाने पर तीखी नाराजगी जताई गई। संगठन ने इसे गरीबों के खाद्य सुरक्षा अधिकार पर सीधा हमला बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रद्द किए गए राशनकार्डों की पुनर्बहाली की मांग को लेकर आगामी 30 जून को ताजपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवार राशन से वंचित हो गए हैं, जिससे उनके सामने भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।नेताओं ने आरोप लगाया कि पात्र परिवारों के राशनकार्ड रद्द होने से गरीबों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने सरकार से सभी योग्य लाभुकों का राशनकार्ड तत्काल बहाल करने तथा भूमिहीन परिवारों को वासभूमि और आवास उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें 50 ग्रामीणों को खेग्रामस की सदस्यता दिलाई गई।

संगठन ने गांव-गांव तक अपनी पहुंच मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन चलाने का संकल्प लिया।भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीबों का राशनकार्ड रद्द करना अन्यायपूर्ण है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि राशनकार्ड पुनर्बहाली, मनरेगा में रोजगार, वासभूमि और आवास जैसे मुद्दों पर संघर्ष और तेज किया जाएगा। बैठक में स्थानीय नेता प्रमोद साह, ललीता देवी, प्रमिला देवी, प्रमोद कुमार, सुधा देवी, संजय पोद्दार, भूखलू साह और देवनारायण साह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top