Image

नई दिल्ली 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। पहले ‘लखन’ नाम से चर्चित इस फिल्म का टाइटल अब बदलकर ‘परशुराम’ कर दिया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के साथ बन रही इस एक्शन फिल्म के लिए मेकर्स लंबे समय से एक दमदार टाइटल की तलाश में थे।

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ‘लखन’ और ‘परशुराम’ दोनों ही नामों पर विचार किया गया, लेकिन अंततः टीम ने ‘परशुराम’ को चुना। यह टाइटल फिल्म के बड़े स्केल और सनी देओल के लार्जर-देन-लाइफ किरदार के साथ पूरी तरह मेल खाता है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होगी और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

‘परशुराम’ नाम सामने आते ही फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं, क्योंकि यह टाइटल शक्ति और प्रतिशोध की कहानी का संकेत देता है।वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल हाल ही में बॉर्डर 2 में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था, वहीं इसमें अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी अहम भूमिकाओं में थे। आने वाले समय में सनी देओल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे।

इनमें ‘लाहौर 1947’, ‘गबरू’, ‘इक्का’ और ‘रामायण’ जैसे मेगा प्रोजेक्ट शामिल हैं। खास बात यह है कि लाहौर 1947 को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें प्रीति जिंटा सनी के अपोजिट दिखेंगी। वहीं बहुप्रतीक्षित रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में ‘परशुराम’ के साथ सनी देओल का एक और पावरफुल अवतार देखने को मिलने वाला है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top