• Home
  • फ़िल्म
  • आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन
Image

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों में हैं। एक ओर वह ‘बिग बॉस’ के घर में अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रोजा’ का फर्स्ट लुक जारी होते ही भोजपुरी सिनेमा में चर्चा तेज हो गई है। आम्रपाली इससे पहले ‘भोजपुरिया बवाल’ में भी अपने अभिनय और अंदाज से दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं। ऐसे में बिग बॉस के बीच उनकी नई फिल्म का पोस्टर सामने आना प्रशंसकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं माना जा रहा है।‘रोजा’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में मंदिर, धार्मिक आस्था और सामाजिक संघर्ष की झलक दिखाई गई है। पोस्टर में आम्रपाली दुबे का गंभीर और प्रभावशाली अंदाज नजर आ रहा है, जिसने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

पोस्टर के संकेत बताते हैं कि फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि आस्था, सामाजिक सरोकार और संघर्ष जैसे गंभीर मुद्दों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है।खास बात यह है कि आम्रपाली दुबे जब ‘बिग बॉस’ के घर में अपनी लोकप्रियता को लेकर लगातार चर्चा में हैं, उसी दौरान ‘रोजा’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। ऐसे में फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और भोजपुरी दर्शकों के बीच हलचल बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म के निर्माता अमित सिंह चौहान हैं और निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी कर रहे हैं। फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ आजम शेख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, अयाज खान, जे. नीलम, विद्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव, स्लेशा मिश्रा, नीलम पाण्डेय, अनु ओझा और उल्हास कुदवा समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है, जबकि डीओपी की जिम्मेदारी डी.के. शर्मा संभाल रहे हैं। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और सोनू प्रीतम ने की है। स्क्रीनप्ले इश्तियाक शेख बंटी और शकील नियाजी का है, जबकि संवाद शकील नियाजी ने लिखे हैं।अब आम्रपाली के प्रशंसकों की निगाहें दो मोर्चों पर टिकी हैं। बिग बॉस के घर में उनका सफर कहां तक पहुंचता है और ‘रोजा’ सिनेमाघरों में दर्शकों पर कितना असर छोड़ती है। फिलहाल फर्स्ट लुक ने फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता जरूर पैदा कर दी है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचा घमासान, काजल के आरोपों पर अंजना सिंह का तंज—अपने रिश्ते खुद संभालो

पटना, 26 अगस्त (पटना डेस्क) वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रीमियर के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में…

ByByअशोक अश्क अगस्त 26, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top