📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • फ़िल्म
  • बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं
Image

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है। इस मुश्किल घड़ी में भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह भी बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर महिलाओं की परेशानियों को करीब से समझने की कोशिश की और उनके लिए अपनी ओर से मदद का प्रयास किया।अक्षरा सिंह ने अपने दौरे के दौरान कहा कि बाढ़ के समय महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह खुद प्रभावित क्षेत्र में गईं और वहां के हालात को अपनी आंखों से देखा। महिलाओं के लिए जो छोटी-मोटी मदद संभव थी, उसे अपनी तरफ से करने का प्रयास किया।

अभिनेत्री ने इच्छा जताई कि ईश्वर उन्हें भविष्य में और सक्षम बनाए, ताकि वह जरूरतमंद लोगों के लिए और अधिक काम कर सकें। उन्होंने बिहार से अपने भावनात्मक जुड़ाव को भी लोगों की मदद करने की वजह बताया। अक्षरा ने कहा कि वह बिहार की बेटी हैं और कठिन समय में यहां के लोगों के साथ खड़ा होना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो पहचान, नाम और मुकाम मिला है, उसमें बिहार के लोगों का बड़ा योगदान है। गौरतलब है कि राज्य के कई हिस्सों में गंगा, गंडक, कोसी समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। बड़ी संख्या में परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। ऐसे में राहत और सहायता के प्रयासों के बीच अक्षरा सिंह का प्रभावित लोगों के बीच पहुंचना चर्चा में है।

अक्षरा सिंह के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2010 में भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ रवि किशन नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’, ‘बलमा बिहार वाला’, ‘प्रतिज्ञा 2’, ‘सत्या’, ‘तबादला’, ‘सरकार राज’ और ‘मां तुझे सलाम’ सहित कई फिल्मों में काम किया। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह हिंदी टेलीविजन पर भी नजर आ चुकी हैं। ‘कालाटीका’, ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ और ‘पोरस’ जैसे धारावाहिकों में उन्होंने अभिनय किया। इसके बाद वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन में भी दिखाई दीं। अभिनय के साथ उन्होंने गायिका के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top