📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • 313 एकड़ जमीन पर 35 साल के कब्जे के खेल का खुलासा: प्रशासन ने बताया बिहार सरकार की संपत्ति, अवैध खेती करने वालों पर चलेगा कानून का डंडा
Image

313 एकड़ जमीन पर 35 साल के कब्जे के खेल का खुलासा: प्रशासन ने बताया बिहार सरकार की संपत्ति, अवैध खेती करने वालों पर चलेगा कानून का डंडा

बक्सर, 21 नवम्बर (विक्रांत) बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर नैनीजोर गांव के समीप स्थित गायघाट मौजा की 313.26 एकड़ उपजाऊ जमीन को लेकर दशकों से चले आ रहे विवाद में प्रशासन ने बड़ा खुलासा किया है। राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद डुमरांव के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने स्पष्ट किया है कि पूरी जमीन अनाबाद बिहार सरकार की है। इस पर अवैध कब्जा कर खेती करने वालों के विरुद्ध अब विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस रुख से जमीन पर वर्षों से कब्जे की लड़ाई लड़ रहे विभिन्न गुटों में हलचल मच गई है।मामले के स्थायी समाधान और खूनी संघर्ष पर रोक लगाने के लिए एसडीएम राजीव कुमार, एसडीपीओ भास्कर रंजन तथा अंचलाधिकारी खुशबू खातून ने नैनीजोर थाना परिसर में संबंधित पक्षों के साथ बैठक की। इसमें गायघाट मौजा की 313.26 एकड़ और सुघर छपरा मौजा की जमीन पर दावा करने वाले लोगों की दलीलें सुनी गई ।

अधिकारियों ने घंटों राजस्व अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद जमीन की स्थिति स्पष्ट की।अधिकारियों के अनुसार, सुघर छपरा मौजा की 42.83 एकड़ जमीन सर्वदेव तिवारी की है। उनके पक्ष में विभिन्न न्यायालयों के फैसले भी मौजूद हैं। अन्य दावेदारों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के पक्ष में न्यायालय का आदेश होने पर उसका सम्मान किया जाएगा।फसल के समय गरजती थीं बंदूकें, जा चुकी है जानगायघाट की जमीन पर कब्जे को लेकर पिछले 30 से 35 वर्षों से नैनीजोर के विभिन्न गुटों में विवाद चला आ रहा है। फसल की बुआई और कटाई के समय तनाव चरम पर पहुंच जाता था।

कई बार गोलियां भी चलीं। इसी वर्ष चार अप्रैल को दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इसके बावजूद विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकल सका था। कई मुकदमे न्यायालयों में लंबित हैं। अब राजस्व अभिलेखों के आधार पर प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने से उम्मीद जगी है कि वर्षों पुराना जमीन विवाद थमेगा और दियारा क्षेत्र में हिंसक घटनाओं पर लगाम लगेगी।

Releated Posts

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त…

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top