• Home
  • Crime
  • सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी: बिहार से दबोचा गया मौलाना, STF की बड़ी कार्रवाई
Image

सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी: बिहार से दबोचा गया मौलाना, STF की बड़ी कार्रवाई

बहराइच, 31 मार्च (विपिन श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सालिम कासमी उर्फ चतुर्वेदी को सोमवार देर शाम बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ की टीम ने की, जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बहराइच लाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान उसकी लोकेशन बिहार में मिलने पर एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।बहराइच पहुंचने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है और पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

Releated Posts

पांच दिनों से फैले चोरों के आतंक का अंत: ग्रामीणों ने तड़के घेरकर दबोचे पांच शातिर, पूछताछ में उगले कई बड़े राज

मुंगेर, 15 जुलाई (प्रभात कुमार) जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चुरंबा गांव में पिछले पांच दिनों से…

5 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस का बिहारशरीफ में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) पंजाब में एक व्यवसायी से करीब 5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के…

पत्नी संग विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: बांसवाड़ी में लटका मिला शव, फॉरेंसिक जांच में हत्या की आशंका

पटना, 14 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जिले में 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ कन्हैया ठाकुर की संदिग्ध मौत ने…

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top