• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • 105 साल की तपस्या का अंत: सावित्री देवी के निधन पर बक्सर में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में छलके आंसू
Image

105 साल की तपस्या का अंत: सावित्री देवी के निधन पर बक्सर में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में छलके आंसू

बक्सर, 22 अप्रैल (विक्रांत) जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र स्थित नंदन गांव में 105 वर्षीय वयोवृद्ध सावित्री देवी के निधन के बाद भावुक माहौल देखने को मिला। मंगलवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को नमन किया और उनके जीवन को एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

सावित्री देवी, जो अपने पीछे समृद्ध पारिवारिक विरासत और आशीर्वादों की छाप छोड़ गईं, को गांव और आसपास के इलाके में ममतामयी और पुण्यात्मा महिला के रूप में जाना जाता था। उनकी लंबी उम्र और सादगीपूर्ण जीवनशैली को लेकर लोगों के बीच हमेशा चर्चा रहती थी। परिजन उन्हें ‘देवी स्वरूपा’ मानते थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार के हर सदस्य का मार्गदर्शन किया।

श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। भोजपुर के सरकारी अधिवक्ता और जदयू नेता रामधनी भारती, पूर्व रेलवे कर्मी विजय कुमार, पत्रकार अरुण कुमार ‘विक्रांत’, सन्नी कुमार, जय शंकर प्रसाद, पूर्व सैनिक मोहन प्रसाद और शिक्षाविद संतोष कुमार समेत कई लोगों ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों की आंखें नम थीं।

पुत्र ललन प्रसाद ने भावुक होकर कहा कि उनकी मां सिर्फ मां नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए शक्ति का स्रोत थीं। उनके आशीर्वाद से ही परिवार ने हर क्षेत्र में प्रगति की। उन्होंने कहा कि मां के जाने से जो खालीपन आया है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता।सभा में मौजूद लोगों ने सावित्री देवी के जीवन को एक अनूठी मिसाल बताया।

105 वर्ष की आयु तक स्वस्थ और सक्रिय रहकर उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि सादगी, सेवा और संस्कार ही दीर्घायु जीवन का आधार होते हैं।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में स्वच्छता का महाअभियान, गांव-गांव चमकेंगे पूजा स्थल

समस्तीपुर, 14 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी पावन दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top