• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • होर्मुज में कम नहीं हो रहा तनाव: ईरानी गार्ड ने रोका भारतीय जहाज, ‘तुरंत लौटो’ का अल्टीमेटम
Image

होर्मुज में कम नहीं हो रहा तनाव: ईरानी गार्ड ने रोका भारतीय जहाज, ‘तुरंत लौटो’ का अल्टीमेटम

नई दिल्ली, 19अप्रैल (अशोक “अश्क”) पश्चिम एशिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने एक भारतीय जहाज को बीच समुद्र में रोकते हुए तत्काल वापस लौटने का आदेश दे दिया। इस पूरी घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसने हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया है।रिकॉर्डिंग में ईरानी नेवी के अधिकारी भारतीय जहाज के कैप्टन से साफ कहते सुनाई दे रहे हैं “गो बैक इमीडिएटली।”

जवाब में भारतीय कैप्टन ने निर्देश को दोहराते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य फिलहाल बंद है और वे वापस लौट रहे हैं। इसके तुरंत बाद जहाज ने अपना मार्ग बदल लिया। बताया जा रहा है कि यह जहाज ‘भाग्य लक्ष्मी’ नाम से संचालित हो रहा था। घटना से पहले ईरानी गनबोट्स द्वारा दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर फायरिंग की खबर भी सामने आई है। ये जहाज इराकी तेल लेकर जा रहे थे। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भारत सरकार ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए नई दिल्ली में ईरानी राजदूत को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई को बेहद गंभीर बताते हुए अपनी चिंता जाहिर की है। अधिकारियों ने याद दिलाया कि पहले भी ईरान ने भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने में सहयोग किया था, ऐसे में अब भी सकारात्मक रुख की उम्मीद है। इस बीच अब्बास अराघची ने हाल ही में बयान दिया था कि क्षेत्र में युद्धविराम के बाद मार्ग खुला है, लेकिन IRGC ने अमेरिकी प्रतिबंधों के विरोध में इसे फिर से बंद कर दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है, जिससे आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका है।

Releated Posts

यूएन रिपोर्ट में भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन का आरोप, इजराइल संबंधों पर उठे सवाल

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट ने भारत की विदेश नीति को…

ईरान-अमेरिका तनाव में नया मोड़: अमेरिकी सेना ने ईरानी जहाज को किया जब्त, ईरान ने ड्रोन हमले से दिया जवाब

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (अशोक “अश्क”) ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की वार्ता में असफलता के…

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में बड़ा संकट, ट्रंप के प्रयासों को लगा तगड़ा झटका

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (अशोक “अश्क”) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम पाकिस्तान में शांति वार्ता…

श्रीलंका दौरे पर भारत का कूटनीतिक मास्टरस्ट्रोक: OCI नियमों में बड़ा बदलाव, प्रवासियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (अशोक “अश्क”) श्रीलंका दौरे पर भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव चलते हुए प्रवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top