• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • होर्मुज की घेराबंदी से अटकी भारत की सांस, कतर दौरे पर पुरी, गैस संकट के बीच एनर्जी कूटनीति तेज
Image

होर्मुज की घेराबंदी से अटकी भारत की सांस, कतर दौरे पर पुरी, गैस संकट के बीच एनर्जी कूटनीति तेज

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (अशोक “अश्क”) पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई चेन पर पड़े असर के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा दांव पर लग गई है। इसी संकट के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9-10 अप्रैल को कतर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री और कतर एनर्जी के सीईओ साद शेरिडा अल-काबी से अहम मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब ईरान युद्ध के कारण भारत में रसोई गैस की किल्लत गहराती जा रही है।

दोनों नेताओं ने 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए तेल-गैस टैंकरों की आवाजाही बहाल होगी। गौरतलब है कि इसी जलमार्ग के बाधित होने से भारत को कतर से एलएनजी की एक भी खेप हाल में नहीं मिल पाई है। युद्ध के चलते कतर के ‘रास लफान’ संयंत्र पर हमले और होर्मुज में बढ़ते खतरे के कारण ‘फोर्स मेज्योर’ लागू किया गया था।

पुरी और अल-काबी ने सुरक्षित समुद्री आपूर्ति की जरूरत पर जोर दिया। वर्तमान में करीब 16 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हैं, जिनकी सुरक्षित वापसी के लिए भारत तेहरान से बातचीत कर रहा है। हालांकि, हाल के दिनों में ‘ग्रीन सांवी’ और ‘ग्रीन आशा’ जैसे 8 एलपीजी टैंकर इस खतरनाक मार्ग को पार करने में सफल रहे हैं, जिससे देश में कुछ राहत मिली है। इस बीच खबरें हैं कि ईरान गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की तैयारी में है, हालांकि इस पर अभी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। कतर, जो भारत का सबसे बड़ा एलएनजी सप्लायर है, ने भरोसा दिलाया है कि वह हर हाल में आपूर्ति बहाल करेगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि 14 दिन का युद्धविराम भारत के लिए “गोल्डन विंडो” है, जिसके जरिए वह अपनी ऊर्जा आपूर्ति को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है।

Releated Posts

US-Iran डील से भारत को बड़ी राहत: सस्ता हो सकता है पेट्रोल, घट सकती है EMI, हवाई सफर भी होगा किफायती

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा: G7 में रूस पर शिकंजा कसने की तैयारी, सस्ते तेल की सप्लाई पर संकट के बादल

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क जून 12, 2026

नेपाल में बालेन शाह के बयान से भूचाल: नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण, संसद से सड़क तक मचा सियासी घमासन

नई दिल्ली, 01 जून (सेंट्रल डेस्क) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के एक बयान ने देश की राजनीति…

ByByअशोक अश्क जून 1, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top