• Home
  • राष्ट्रीय
  • हर बूंद की लड़ाई; होर्मुज संकट पर ONGC चीफ की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा ऊर्जा आपातकाल
Image

हर बूंद की लड़ाई; होर्मुज संकट पर ONGC चीफ की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा ऊर्जा आपातकाल

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (अशोक “अश्क”) पश्चिम एशिया में भले ही युद्ध की आग फिलहाल धीमी पड़ी हो, लेकिन ऊर्जा संकट का खतरा अब भी टला नहीं है। इसी बीच Oil and Natural Gas Corporation के चेयरमैन और सीईओ अरुण कुमार सिंह ने देश को गंभीर चेतावनी दी है “तेल और गैस की हर बूंद अब कीमती है। ”दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ कहा कि भारत को अब यह मान लेना चाहिए कि खाड़ी देशों से ऊर्जा की आसान आपूर्ति का दौर खत्म हो रहा है।

पिछले दो महीनों से Strait of Hormuz लगभग बंद जैसी स्थिति में है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है। दुनिया के करीब 20% तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है, और भारत इस पर सबसे ज्यादा निर्भर देशों में शामिल है। आंकड़े स्थिति की गंभीरता बयां करते हैं—भारत अपने कच्चे तेल का 88% आयात करता है, जिसमें 40% होर्मुज के रास्ते आता है। प्राकृतिक गैस के मामले में 50% आयात निर्भरता है, जिसमें 55-60% एलएनजी इसी मार्ग से गुजरता है। वहीं, एलपीजी का 60% आयात होता है, जिसमें 90% सप्लाई होर्मुज से जुड़ी है।

सिंह ने कहा कि अगर पहले इस तरह के संकट की आशंका होती, तो कतर जैसे देशों में इतना बड़ा निवेश शायद नहीं किया जाता। उन्होंने चेताया कि पश्चिम एशिया में वैचारिक और आंतरिक विभाजन इतने गहरे हैं कि ऐसे संकट बार-बार सामने आ सकते हैं। उन्होंने आधुनिक युद्ध तकनीकों ड्रोन और मिसाइलों का जिक्र करते हुए कहा कि रिफाइनरियों को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है, जिससे सप्लाई पूरी तरह ठप हो सकती है।इस चुनौती से निपटने के लिए ONGC प्रमुख ने तीन बड़े सुझाव दिए—देश के भीतर तेल-गैस उत्पादन बढ़ाना, आपातकालीन भंडार मजबूत करना और मिडिल ईस्ट पर निर्भरता घटाकर वैकल्पिक स्रोत तलाशना।ऊर्जा संकट का असर अब दिखने भी लगा है। आपूर्ति बाधित होने के कारण कुछ उद्योगों के लिए गैस और एलपीजी में कटौती करनी पड़ी है, ताकि घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा सके। सरकार अब गहरे समुद्र में खोज और वैकल्पिक ऊर्जा विकल्पों पर तेजी से काम कर रही है।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top